Toyota Urban Cruiser Ebella EV: टोयोटा इंडिया ने भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला से पर्दा उठा दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी ई-विटारा का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है और मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6 और विनफास्ट वीएफ6 के साथ मुकाबला करेगी। इसकी बुकिंग 20 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुकी है।
Toyota Urban Cruiser Ebella EV की बैटरी और रेंज
Toyota Urban Cruiser Ebella EV को दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है:
49kWh बैटरी – 440km (ARAI रेंज)
61kWh बैटरी – 543km (ARAI रेंज)
दोनों में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ज्यादा सेफ और लॉन्ग-लाइफ मानी जाती है।
पावर और परफॉर्मेंस
49kWh वेरिएंट: 144hp पावर, 189Nm टॉर्क
61kWh वेरिएंट: 174hp पावर, 189Nm टॉर्क
ड्राइव टाइप: FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव)
Toyota Urban Cruiser Ebella EV वेरिएंट्स
Toyota इस इलेक्ट्रिक SUV को तीन ट्रिम्स में पेश कर रही है:
E1 – केवल 49kWh बैटरी के साथ
E2 और E3 – 61kWh बैटरी के साथ
Toyota Urban Cruiser Ebella EV के डायमेंशन
| स्पेसिफिकेशन | विवरण |
| लंबाई | 4285 mm |
| चौड़ाई | 1800 mm |
| ऊंचाई | 1640 mm |
| व्हीलबेस | 2700 mm |
| टर्निंग रेडियस | 5.2 मीटर |
| टायर्स | 225/55 R18 |
एक्सटीरियर डिजाइन की खास बातें
18-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड अलॉय व्हील्स
सेगमेंटेड LED DRLs और LED हेडलैम्प्स
मोटा ब्लैक फ्रंट ट्रिम और स्लीक बंपर
C-पिलर में इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल
बॉडी क्लैडिंग और स्पोर्टी लुक
कलर ऑप्शन
मोनोटोन रंग (5):
कैफे व्हाइट
ब्लूइश ब्लैक
गेमिंग ग्रे
स्पोर्टिन रेड
एंटाइसिंग सिल्वर
डुअल-टोन रंग (4):
कैफे व्हाइट + ब्लैक रूफ
लैंड ब्रीज़ ग्रीन + ब्लैक रूफ
स्पोर्टिन रेड + ब्लैक रूफ
एंटाइसिंग सिल्वर + ब्लैक रूफ
Toyota Urban Cruiser Ebella EV का इंटीरियर
इंटीरियर में यह SUV काफी हद तक Maruti e Vitara जैसी है।
मुख्य फीचर्स:
10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
JBL साउंड सिस्टम
12-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
40:20:40 स्प्लिट रियर सीट्स
E3 वेरिएंट के एक्सक्लूसिव फीचर्स
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
पावर्ड ड्राइवर सीट
लेदरेट अपहोल्स्ट्री
सनरूफ
360-डिग्री कैमरा
लेवल-2 ADAS
सब-वूफर और अतिरिक्त ट्वीटर
सेफ्टी फीचर्स
Toyota Urban Cruiser Ebella EV सेफ्टी के मामले में भी दमदार है:
7 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
चारों पहियों में डिस्क ब्रेक
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-होल्ड
AVAS (Acoustic Vehicle Alert System)
Level-2 ADAS (E3 वेरिएंट में)
लेन कीप असिस्ट
अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल
बैटरी वारंटी और EV सपोर्ट
टोयोटा इस EV के साथ दे रही है:
8 साल की बैटरी वारंटी
Battery as a Service (BaaS) रेंटल प्रोग्राम
60% बायबैक एश्योरेंस
भारत में 500+ EV-रेडी सर्विस टचपॉइंट्स
Jansatta Automobile Expert Conclusion
Toyota Urban Cruiser Ebella EV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बनकर उभर सकती है, जो लंबी रेंज, भरोसेमंद ब्रांड और एडवांस सेफ्टी फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं। 543km की रेंज और लेवल-2 ADAS इसे सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं।
