2023 का आखिरी महीना एसयूवी सेगमेंट के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है जिसमें तमाम कंपनियों ने इस सेगमेंट के चलते बिक्री में अच्छी बढ़त हासिल की है। दिसंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक के प्रोडक्ट शामिल हैं। यहां आप जान लीजिए दिसंबर में की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी जो बनीं ग्राहकों की पसंद।
Top 5 Best Selling SUVs December 2023
Tata Nexon

टाटा नेक्सन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है जिसने तमाम बड़े नामों को पछाड़कर पहले पायदान पर कब्जा किया है। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 15,284 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2022 में इसकी सिर्फ 12,053 यूनिट्स बिकी थी। इस एसयूवी ने 27 प्रतिशत की एनुअल ग्रोथ हासिल की है।
Tata Punch

टाटा पंच इस सेगमेंट में दूसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी है जो अपनी कीमत के अलावा सेफ्टी फीचर्स के लिए भी पसंद की जाती है। टाटा ने दिसंबर 2023 में इसकी 13,787 यूनिट्स की बिक्री की है। दूसरी तरफ पिछले साल दिसंबर 2022 में इसकी महज 10,586 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। टाटा पंच ने बिक्री में सुधार करते हुए 30 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Maruti Suzuki Brezza

मारुति सुजुकी ब्रेजा अपनी कंपन की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है जो दिसंबर की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग एसयूवी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। मारुति ने दिसंबर 12,844 यूनिट्स की बिक्री की है,जबकि दिसंबर 2022 में इसकी महज 11,200 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ब्रेजा ने साल-दर-साल के हिसाब से 15 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो अपने दमदार डिजाइन और पावर के चलते मार्केट में कई साल से मजबूत पकड़ बनाए हुए है। दिसंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो की 11,355 यूनिट्स की बिक्री हुई है,जबकि पिछले साल इसी महीने में 7,003 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। स्कॉर्पियो ने इस सेगमेंट में 62 प्रतिशत की भारी-भरकम ग्रोथ हासिल की है।
Hyundai Venue

हुंडई वेन्यू इस लिस्ट में आखिरी नाम है जो दिसंबर 2023 की बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल हुई है। हुंडई ने दिसंबर 2023 में इसकी 10,383 यूनिट्स की बिक्री की थी,जबकि 2022 दिसंबर में इसकी 8,285 यूनिट्स ही बिक सकी थी। वेन्यू ने ईयर-ऑन-ईयर मामले में 25 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।