देश का प्रमुख वाहन निर्माता जिसके व्हीकल एक ग्राहकों की वाइड रेंज की जरूरतों को पूरा करते हैं, चाहें वो भारत के ग्रामीण क्षेत्र हों या बड़े शहर हों। महिंद्रा के पास हर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने वाले वाहनों की लंबी रेंज है जिसमें एसयूवी प्रमुख स्थान रखती हैं। महिंद्रा बोलेरो, स्कॉर्पियो जैसे नाम पिछले कई सालों से मार्केट में मौजूद हैं और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। अगर आप महिंद्रा की किसी एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 3 एसयूवी की कंप्लीट डिटेल।

अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा एसयूवी

महिंद्रा स्कॉर्पियो

Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो मार्केट में कई वर्षों से बिक्री के लिए मौजूद है और यह कार निर्माता के लिए सबसे लंबे समय तक चलने वाले मॉडलों में से एक है। वर्तमान में, स्कॉर्पियो रेंज में क्लासिक और हाल ही में लॉन्च की गई स्कॉर्पियो-एन शामिल हैं, जिनकी कुल मिलाकर पिछले महीने 13,578 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिसके चलते साल-दर-साल 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।

महिंद्रा बोलेरो

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero

स्कॉर्पियो के समान, बोलेरो नाम कई वर्षों से प्रचलित है और यह अपने सरल, मजबूत निर्माण और शानदार प्रदर्शन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में एक लोकप्रिय पसंद है। वर्तमान में, बोलेरो रेंज में बोलेरो और बोलेरो नियो शामिल हैं, जिनकी पिछले महीने 9,647 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल 8,772 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।

महिंद्रा XUV700

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700

महिंद्रा XUV700 भारत में कार निर्माता की प्रमुख पेशकश है, जो टेक्नोलॉजी और ADAS से भरपूर है। XUV700 ने XUV500 की जगह ली है, और अक्टूबर 2023 में, कार निर्माता ने भारत में इनोवा क्रिस्टा को पछाड़कर XUV700 की 9,297 यूनिट को बेचा है। अक्टूबर 2023 में XUV700 ने 60 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है।