महिंद्रा ऑटो अपने आगामी ‘Scream Electric’ इवेंट में भारत की पहली मेनस्ट्रीम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस नए मॉडल का नाम XEV 9S रखा है। यह लॉन्च 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में होने वाले इस खास इवेंट के दौरान किया जाएगा। महिंद्रा ने एक साल पहले ही BE 6 और XEV 9e मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवीज़ को देश के SUV प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए XEV 9S को पेश करने जा रही है।
क्या है खास XEV 9S में?
नई Mahindra XEV 9S एक ऑथेंटिक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है — यानी यह पूरी तरह “बॉर्न इलेक्ट्रिक” वाहन होगा, न कि किसी पेट्रोल या डीजल कार का इलेक्ट्रिक संस्करण।
जहां XEV 9e का डिज़ाइन एक कूपे-स्टाइल SUV जैसा था, वहीं XEV 9S का लुक पारंपरिक SUV की तरह होगा ताकि तीसरी पंक्ति में सीटिंग के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। कंपनी एक 6-सीटर वैरिएंट (6S) भी पेश कर सकती है, जिसमें सेकंड रो में कैप्टन चेयर्स होंगी।
महिंद्रा का कहना है कि XEV 9S ग्राहकों को “Power, Presence और Pure Electric Performance” का अनोखा अनुभव देगी।
डिजाइन और फीचर्स
टेस्टिंग के दौरान देखे गए प्रोटोटाइप के मुताबिक, XEV 9S का बाहरी लुक XUV700 से प्रेरित हो सकता है, जबकि इसका फ्रंट डिज़ाइन XEV 9e जैसा आकर्षक होगा। अंदर की ओर, ट्रिपल 12.3-इंच डिस्प्ले वाला डैशबोर्ड, इल्यूमिनेटेड लोगो वाला नया स्टीयरिंग व्हील और प्रीमियम केबिन डिजाइन इसकी खासियत होंगे।
महिंद्रा के इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल से उम्मीद है कि यह भारतीय बाजार में फुल-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नई दिशा स्थापित करेगा।
