हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर 2025 के लिए शानदार ईयर-एंड कंज्यूमर ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें कंपनी की पूरी लाइनअप Grand i10 Nios से लेकर फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV IONIQ 5 तक पर ग्राहकों को 7.05 लाख  रुपये तक के बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। तो देर न करते हुए जान लीजिए हुंडई की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की कंप्लीट डिटेल।

Grand i10 Nios (75,000 तक का फायदा)

हुंडई की बेस्ट सेलिंग हैचबैक Grand i10 Nios पर कंपनी ने अब तक के सबसे आकर्षक ऑफर्स दिए हैं।

Era Petrol: 55,000

MT और AMT (Non-CNG): ₹75,000

CNG वेरिएंट्स: ₹75,000

साथ ही पुराने Santro, i10 या WagonR एक्सचेंज करने पर i10 फैमिली बोनस भी सक्रिय है। यह ऑफर पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

Hyundai Aura  (43,000 तक का फायदा)

कॉम्पैक्ट सेडान Aura पर नवंबर में 18,000 से 43,000 तक के लाभ दिए जा रहे हैं।

MT SX New Trim: 23,000

Petrol (MT/AMT): 33,000

CNG SX New Trim: 33,000

CNG (Regular): 43,000

Hyundai Exter (70,000 तक की छूट)

बेहद लोकप्रिय मिनी SUV Exter पर भी आकर्षक ऑफर जारी हैं।

EX Petrol: 5,000

EX CNG: 50,000

CNG (S Smart/SX Smart): 65,000

अन्य CNG/AMT ट्रिम्स: 70,000 तक

यह ऑफर सीमित स्टॉक के साथ उपलब्ध है, जिससे यह नवंबर का “Limited Stock Alert” मॉडल बन गया है।

Hyundai i20 और i20 N Line (85,000 तक का लाभ)

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में i20 और i20 N Line सबसे बड़े ऑफर्स में शामिल हैं।

MT New Trims / Magna Executive: 75,000

अन्य MT ट्रिम्स: 85,000

iVT/N Line N8: 60,000–70,000

Diesel: 5,000

Hyundai Verna (55,000 का फ्लैट ऑफर)

Hyundai Creta (Pre-FMC) (5,000 का फायदा)

नए फेसलिफ्ट मॉडल से पहले मौजूदा Creta पर 5,000 का टोकन डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Hyundai Alcazar Facelift (50,000 तक की छूट)

Prestige 7S DCT Petrol / Corporate 7S Diesel: ₹30,000

अन्य ट्रिम्स: 50,000

6- और 7-सीटर SUV सेगमेंट में Tata Safari और MG Hector Plus को टक्कर देने के लिए Alcazar पर ये ऑफर्स खास रखे गए हैं।

Hyundai Tucson (25,000 का फायदा)

प्रीमियम D-segment SUV Tucson पर सभी वेरिएंट में 25,000 की समान छूट उपलब्ध है।

Hyundai IONIQ 5 (7.05 लाख तक की सबसे बड़ी छूट)

हुंडई की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV IONIQ 5 इस महीने का बेस्ट डील ऑफ द मंथ साबित हुई है।

MY2024 Models: 7,05,000 लाख

MY2025 Models: 2,05,000 लाख

यह भारत में इस महीने की सबसे बड़ी EV छूट है, जिससे खरीदारों को शानदार वैल्यू मिल रही है।

ऑफर अवधि और शर्तें

सभी ऑफर्स 1 से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के अधिकृत हुंडई डीलरशिप्स पर लागू है, जिसमें वेरिएंट, लोकेशन और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर लाभ में अंतर हो सकता है। कंपनी किसी भी समय स्कीम में बदलाव या समाप्ति कर सकती है।