Honda Cars India ने अपकमिंग फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी नई एसयूवी होंडा एलिवेट का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन नाम दिया है। एलिवेट एपेक्स एडिशन की शुरुआती कीमत 12.86 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है, जो मौजूदा स्टैंडर्ड मॉडल से 15 हजार रुपये ज्यादा है।
Honda Elevate Apex Edition: वेरिएंट
होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशनको कंपनी ने दो वेरिएंट के साथ पेश किया है, जिसमें पहला वेरिएंट V और दूसरा वेरिएंट VX है। इन दोनों वेरिएंट में कंपनी 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT के बीच विकल्प प्रदान करती है।
Honda Elevate Apex Edition: क्या हैं नए अपडेट
नई अपडेटेड होंडा एलिवेट एपेक्स में सिल्वर फिनिश और चंकी दिखने वाले अतिरिक्त साइड क्लैडिंग के साथ पियानो ब्लैक फिनिश फ्रंट और रियर बंपर के साथ बाहरी हिस्से को बेहतर बनाया है। फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैज और टेलगेट पर एपेक्स एडिशन प्रतीक है।
डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन और डोर लाइनिंग और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर आलीशान लेदरेट फिनिश के साथ इंटीरियर स्टैंडर्ड से ज्यादा प्रीमियम दिखता है। एलिवेट एपेक्स एडिशन में सात एम्बिएंट लाइट और एपेक्स एडिशन सिग्नेचर सीट कवर और कुशन दिए गए हैं।
Honda Elevate Apex Edition: स्पेक्स और फीचर्स
होंडा एलिवेट वीएक्स सीवीटी एपेक्स एडिशन एक 5 सीटर पेट्रोल कार है। एलिवेट वीएक्स सीवीटी एपेक्स एडिशन में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), अलॉय व्हील्स, पावर विंडोज रियर, पावर विंडोज फ्रंट हैं।
Honda Elevate Apex Edition: वेरिएंट और कीमत
होंडा एलिवेट वेरिएंट | एपेक्स एडिशन | स्टैंडर्ड |
V MT | 12.86 लाख रुपये | 12.71 लाख रुपये |
V CVT | 13.86 लाख रुपये | 13.71 लाख रुपये |
VX MT | 14.25 लाख रुपये | 14.10 लाख रुपये |
VX CVT | 15.25 लाख रुपये | 15.10 लाख रुपये |
Honda Elevate Apex Edition: मुकाबला
होंडा एलिवेट एपेक्स का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाई राइडर, वोक्सवैगन टाइगुन, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर से होता है।
Honda Elevate Apex Edition: कंपनी ने क्या कहा ?
होंडा एलीवेट के एपेक्स एडिशन पर बोलते हुए; होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा, “भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और हम होंडा एलीवेट के आकर्षक मूल्य वाले नए एपेक्स एडिशन को पेश करते हुए रोमांचित हैं, जिसमें बेहतर केबिन अनुभव के लिए बेहतर इंटीरियर के साथ-साथ नए बोल्ड एक्सटीरियर एलिमेंट्स हैं जो इसकी गतिशील और स्टाइलिश अपील को बढ़ाते हैं। इस नए एडिशन के साथ, हम होंडा परिवार में और अधिक ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।”