Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अपने डियो मोटो स्कूटर का नया टॉप-स्पेक वेरिएंट भारत के घरेलू मार्केट में पेश कर दिया है। Honda Dio H-Smart को भारत में 77,712 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) पर लॉन्च किया है। Activa और Activa 125 के बाद स्मार्ट चाभी पाने वाला यह कंपनी का तीसरा स्कूटर है। यहां जान लीजिए Honda Dio की वेरिएंट-वाइज कीमतों के साथ इसके इंजन, माइलेज की डिटेल।

2023 Honda Dio: वेरिएंट के हिसाब से कीमतें (एक्स शोरूम, दिल्ली)

Honda Dio variant Price (ex-showroom)
Dio Standard OBD2 Rs 70,211
Dio Deluxe OBD2 Rs 74,212
Dio H-Smart OBD2 Rs 77,712
Honda Dio variant and Price

Honda Dio को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें पहला स्टैंडर्ड जो बेस मॉडल है। दूसरा डीलक्स और तीसरा एच-स्मार्ट वेरिएंट है। इसकी कीमत 70,211 रुपये से लेकर 77,412 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली तक है।

2023 Honda Dio बुकिंग और मुकाबला

होंडा डियो एच स्मार्ट की बुकिंग विंडो कंपनी ने ओपन कर दी है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। होंडा डियो का का मुकाबला अपने सेगमेंट में TVS Scooty Zest, Hero Xoom, TVS Jupiter आदि से होता है।

2023 Honda Dio: नया क्या है?

Honda ने Dio H-Smart के बारे में सटीक जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसमें Activa जैसे ही फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें एक स्मार्ट की सिस्टम मिलेगा जिसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट और स्मार्ट सेफ फीचर्स के साथ एक इंजन इम्मोबिलाइज़र होगा जो गैर-पंजीकृत चाभी को स्कूटर स्टार्ट होने से रोकता है। Dio H-Smart में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी हो सकता है।

2023 Honda Dio: इंजन और गियरबॉक्स

2023 Honda Dio को पावर देने के लिए इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 109.51cc का इंजन दिया गया है जो एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित इंजन है। यह 7.73 bhp की अधिकतम पावर और 8.9 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT दिया गया है और कंपनी ने इस इंजन को OBD2-नॉर्म्स को फॉलो करने वाला बनाया है।

2023 Honda Dio: Mileage

होंडा डियो की माइलेज को लेकर कंपनी दावा करती है कि यह स्कूटर एक लीटर पेट्रोल पर 55 किलोमीटर की माइलेज देता है। इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है।