Anand Mahindra वो नाम है जिसे किसी पहचान का मोहताज नहीं है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन और भारत के चुनिंदा बिजनेस टायकून में से एक आनंद महिंद्रा का आज जन्मदिन है। आनंद महिंद्रा अपने हार्ड वर्क के अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और लगातार नई चीजों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं।
देश में इतनी चर्चित हस्ती होने के बाद भी आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) एक आम जिंदगी जीते हैं और अपनी दिनचर्या का ज्यादा से ज्यादा समय वो सामाजिक कार्यों और हुनरमंदों की मदद करते दिखाई पड़ते हैं।
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भारत की वो हस्ती हैं जो चाहें तो दुनिया में मौजूद किसी भी कार को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं मगर वो सिर्फ अपनी महिंद्रा कारों का इस्तेमाल करते हैं और उनके कलेक्शन में भी सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा की कार मौजूद है। आनंद महिंद्रा का मानना है कि अगर वो खुद अपनी कंपनी की कारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो ग्राहक कंपनी पर कैसे भरोसा कर करेंगे।
अपनी इसी सोच चलते चलते आनंद महिंद्रा का ये कार कलेक्शन खास हो जाता है जिसमें कंपनी की वो कार मौजूद हैं जिन्हें आनंद महिंद्रा ने अपने हिसाब से न सिर्फ कस्टमाइज करवाया है बल्कि उनको नया नाम भी दिया है। तो आइए देर न करते हुए जान लीजिए आनंद महिंद्रा कार कलेक्शन (Anand Mahindra Car Collection) की कंप्लीट डिटेल।
Mahindra Scorpio (Bheem)
महिंद्रा स्कॉर्पियो के इस स्पेशल एडिशन को कंपनी ने 2022 में लॉन्च किया था जिसे आनंद महिंद्रा ने न सिर्फ अपने कार कलेक्शन में शामिल किया बल्कि इसको इस तरह कस्टमाइज करवाया बल्कि इसको एक नया नाम भीम (Bheem) भी दिया जिसके लिए आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोल चलाकर अपने फैंस से इसका नाम रखने में मदद भी मांगी थी।
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो भारत के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में पसंद की जाने वाली एसयूवी है जो आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शन में काफी लंबे समय से मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद महिंद्रा अपनी जवानी के दिनों में इस एसयूवी को लेकर अक्सर घूमने निकल जाया करते थे। हालांकि अब उनको ज्यादातर स्कॉर्पियो में चलते हुए देखा जाता है।
Mahindra TUV 300
टीयूवी 300 आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शन में मौजूद दूसरी पुरानी एसयूवी है जो उनके पास 2015 से है। इस एसयूवी को आनंद महिंद्रा ने अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया था जिसमें इनके डिजाइन और पेंट स्कीम में खास बदलाव किए गए थे। इस एसयूवी को आनंद आज भी इस्तेमाल करते हैं।
Mahindra XUV300 Plus
हिंद्रा एंड महिंद्रा की इस एसयूवी के लॉन्च की घोषणा आनंद महिंद्रा ने ही की थी। आनंद महिंद्रा ने इस एसयूवी को भी अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया था जिसमें उन्होंने इसे एक स्पेशल ग्रे पेंट स्कीम से तैयार करवाया था। इस एसयूवी को आनंद महिंद्रा ने ग्रे घोस्ट नाम दिया था।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शन में शामिल होने वाली पॉपुलर एसयूवी है जिसे अपने डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। आनंद महिंद्रा अक्सर इस स्कॉर्पियो को चलाते हुए स्पॉट किए जाते हैं।
Mahindra Alturas G4
आनंद महिंद्रा कार कलेक्शन में आखिरी कार महिंद्रा अल्टुरस जी4 है जो एक लग्जरी एसयूवी है। आनंद महिंद्रा इस एसयूवी को खासा पसंद करते हैं और अक्सर इसे ड्राइव भी करते हैं। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 28.73 लाख रुपये है।