Mahindra इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में बड़े खेल की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी 2027 तक अपनी पांच इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। जिसके लिए कंपनी ने 10 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा भी है। इसमें नया अपडेट मिला है महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 700 को लेकर जिसके इलेक्ट्रिक अवतार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
Mahindra XUV700 Electric: टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई Mahindra XUV700 इलेक्ट्रिक टेस्ट म्यूल फ़िनिश साटन कॉपर शेड है, जिसे Mahindra अपनी XUV आधारित इलेक्ट्रिक कारों पर सांकेतिक रंग के रूप में इस्तेमाल करती है। पहले XUV.e8 प्रोटोटाइप पर एक्सेंट कलर के रूप में इसी तरह के शेड का इस्तेमाल किया गया था जिसे कंपनी ने पिछले साल यूके में प्रदर्शित किया गया था। मौजूदा पेट्रोल/डीजल XUV700 और अपकमिंग इलेक्ट्रिक XUV700 के डिजाइन में कुछ बदलाव होंगे। ये वैसे ही बदलाव होंगे जैसे हम XUV300 और XUV400 में देखते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो, इसमें XUV700 इलेक्ट्रिक में डुअल डिस्प्ले सेटअप के बजाय ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप होगा। इस ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप को सबसे पहले XUV.e8 के वर्किंग प्रोटोटाइप में पेश किया गया था। इनमें से पहला डिस्प्ले ड्राइवर का इंस्ट्रूमेंटेशन, दूसरा इंफोटेनमेंट और तीसरा फ्रंट पैसेंजर के लिए होगा।
Mahindra XUV700 Electric: INGLO प्लेटफार्म पर होगी आधारित
महिंद्रा अपनी सभी इलेक्ट्रिक कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। यह नया इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म मॉड्यूलर और स्केलेबल है। महिंद्रा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि बैटरी में अंतर 60 kWh और 80 kWh के बीच होगा और दोनों में रियर व्हील ड्राइव सिंगल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव डुअल मोटर लेआउट भी होने की संभावना है।
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाने के लिए वोक्सवैगन के साथ साझेदारी की है। वीडब्ल्यू ग्रुप कंपोनेंट्स के सीईओ थॉमस श्मॉल ने इस बात का खुलासा किया है कि महिंद्रा के साथ उनकी साझेदारी इस प्लेटफॉर्म पर 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण के लिए है।
Mahindra XUV700 Electric: कब हो सकती है लॉन्च
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए तमाम कंपनियां इस सेक्टर में उतर रही हैं। वर्तमान में टाटा मोटर्स 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ बाजार की अग्रणी बनी हुई है। जिसके बाद महिंद्रा भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अपनी पांच इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
महिंद्रा की तरफ से अभी तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस XUV.e8 या XUV800 को 2023 की पहली तिमाही में करीब 35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतार सकती है।
आपको बताते चलें कि महिंद्रा ने पिछले साल ब्रिटेन के एमएडीई मुख्यालय में पांच इलेक्ट्रिक कारों को प्रदर्शन किया था। उनमें से दो इलेक्ट्रिफाइड एक्सयूवी होंगी और तीन “बॉर्न इलेक्ट्रिक” होंगी। इन पांचों में से पहला XUV.e8 या XUV800 होगा, जो XUV700 का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन है।