
बांग्लादेश (Bangladesh) दक्षिण एशिया का एक देश है। इसे आधिकारिक तौर पर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश के तौर पर पहचान मिली है। इसकी राजधानी ढाका है। 1.48 लाख वर्गकिमी से अधिक क्षेत्रफल में फैसे इस देश की सीमा भारत और म्यांमार से मिलती है। पूर्वोत्तर राज्यों से बांग्लादेश की सीमा लगती है। यह दुनिया का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। इस देश में सबसे अधिक आबादी मुस्लिम लोगों की है। यहां की प्रमुख भाषा बंगाली है। 1971 में यह पाकिस्तान से अलग होकर नया देश बना था।