तुर्की एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सवार पैसेंजर उस समय झूम उठे जब उनके बीच अचानक से एक नया पैसेंजर आ गया। दरअसल तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में नाफी डायबी नाम की एक महिला पैसेंजर भी सफर कर रही थी, वह 28 महीने की प्रेग्नेंट थीं। सफर के दौरान अचानक उन्हें लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) शुरू हो गया। जहाज पर तैनात कैबिन क्रू ने डिलीवरी में महिला की मदद की। यही नहीं फ्लाइट में मौजूद कुछ यात्रियों ने भी महिला की सहायत के लिए हाथ आगे बढ़ाया। महिला ने 42 हजार फीट की ऊंचाई पर बच्ची को जन्म दिया। यह घटना शुक्रवार को हुई। बच्ची के जन्म के बाद फ्लाइट को पश्चिमी अफ्रीका के एक देश में उतारा गया और मां-बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एयरलाइंस कंपनी ने मां और बच्ची की फोटो ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची का नाम कादिजू रखा गया। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी यूजर्स ने बच्ची के जन्म और कैबिन क्रू के काम को लेकर खुशी जताई है। 7 अप्रैल को किए गए पोस्ट पर अब तक करीब 20 हजार लोग रि-ट्वीट और 25 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर बच्ची की स्वस्थ होने की खबरे सुनने के बाद लोगों की खुशी और बधाई संदेशों की बाढ़ से आ गई।
Welcome on board Princess! Applause goes to our cabin crew! ???? pic.twitter.com/FFPI16Jqgt
— Turkish Airlines (@TurkishAirlines) April 7, 2017
What's the birth place on certificate goni say?? Haha. Congratulations ?
— My Undiagnosed Child (@MyUndiagnosed) April 7, 2017
The baby's birth place: TK1635 ????
— Tuğba Vera ERTEKİN (@tubivera) April 8, 2017
Thank you to the cabin crew for helping a mama and baby out. A shout out from Ohio, USA! Prayers for the their continued well being!
— Marlena Proper Deida Graves (@MarlenaGraves) April 10, 2017
our flight Istanbul to SF was disaster with you cause you've seated the family member separated and the toddler far away from the daddy
— Mohammad AlHanbali (@Hanbalz) April 7, 2017
वहीं, महाराष्ट्र में भी रविवार को महिला की डिलीवरी से जुड़ा एक मामला सामने आया। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक लड़के ने ट्रेन के अंदर व्हॉट्सऐप पर मदद लेकर महिला की डिलीवरी करवाई। लड़के ने महिला की एक तस्वीर खींचकर सीनियर डॉक्टरों के एक ग्रुप पर डाली। जिसके बाद एक सीनियर महिला डॉक्टर ने प्रसव कराने में उसकी मदद की। सीनियर डॉक्टरों से मिले निर्देशों के बाद स्टूडेंट ने महिला का सफल प्रसव करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बाद मां और बच्चा दोनों ठीक है।

