शिवरात्रि के पर्व को शिव और शक्ति के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ महीने की कृष्णपक्ष की चतुर्थदशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। पूरे भारत में महाशिवरात्रि का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलावा शिवरात्रि का त्यौहार नेपाल में भी मनाया जाता है। नेपाल में हिंदुओं का पावन तीर्थ है जो विश्व भर में पशुपतिनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। लोगों का विश्वास है कि इस दिन व्रत करने ने भगवान भोलेनाथ की उन पर सदैव कृपा बनी रहती है। शिवरात्रि के दिन भक्तजन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं ताकि उनके सारे पाप और कष्ट मिट जाएं। शिवरात्रि का यह त्यौहार उज्जैन में काफी बड़े स्तर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है यहां भगवान शिव का निवास स्थल है। इस दिन यहां झांकियां निकाली जाती है और लोग भगवान शिव के उत्सव में शामिल होते हैं। लोगों की ऐसी मान्यता भी है कि इस भगवान शिव और माता गौरा का विवाह हुआ था। इस दिन शिव भक्त बेहद ही प्रसन्न होते हैं। तो आप भी इस खास संदेशों के साथ इस खुशी को शेयर कर सकते हैं।
शिव की ज्योति से नूर मिलता है, सब के दिलों को सुरूर मिलता है;
जो भी जाता है भोले के द्वार, कुछ न कुछ ज़रूर मिलता है।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
हर हर महादेव बोले जो हर जन
उसे मिले सुख समृधि और धन
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
शिव सत्य है, शिव अनंत है
शिव अनादि है, शिव भगवंत है
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है
आओ भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
शिवरात्रि की बधाई!
शिव की महिमा अपरंपार
शिव हैं करते सबका उद्दार
कृपा भोले की सब पर सदा बनी रहे
जीवन में खुशियाँ को खजाने भरे रहे।
शिवरात्रि की बधाई!
भोले का परिवार आया आपके द्वार
लाया आपके जीवन में खुशियों की बौछार
मेरी तरफ से आप सभी को मुबारक हो महा-शिवरात्रि का त्यौहार।
महा-शिवरात्रि की शुभकामनाएं!
जय हो भोले, जय हो भंडारी
शिव की लीला है सबसे न्यारी
तेरी मोहिनी मूरत बाबा
लगती है सबको प्यारी
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!