रियो ओलंपिक में पूरे देश की नजर हमारे एथलीट्स पर थीं, सभी की उम्मीदें थीं कि इस बार भारत के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीत कर लाएंगे। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और हमें 1 सिल्वर और एक 1 ब्रांज जीत कर ही संतुष्ट होना पड़ा। लेकिन भारत के लिए सोना जीत कर लाने का चमत्कार वहां से हुआ जहां से ज्यादातर को कोई उम्मीद नहीं रही होगी। रियो के पैरा ओलंपिक (शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के बीच कराई जाने वाली स्पर्धा) में मरियप्पन थांगवेलू ने भारत के लिए इस साल हाई जम्प में पहला गोल्ड जीता है। उनके अलावा टी4 ऊंची कूद में वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता है। देश का नाम रोशन करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों को न सिर्फ राजनीतिक बल्कि खेल जगत और बॉलीवुड से भी शुभकामनाएं मिली हैं। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अनुष्का शर्मा समेत कई अभिनेताओं और खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

अगर राजनीतिक धरातल पर देखें तो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने शनिवार (10 सितंबर) को रियो परालम्पिक खेलों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के एथलीट मरियप्पन के लिए दो करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रियो पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियाप्पन और टी4 ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने वाले वरुण भाटी को बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि एथलीट मरियप्पन और एथलीट वरुण सिंह भाटी ने देश का नाम रौशन किया है, पूरे देश को उन पर गर्व है। उन्होंने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

https://twitter.com/aamir_khan/status/774555232957263872?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/redditIndSports/status/774399347509321728

read also: शाहिद कपूर और रनवीर सिंह से रोमांस करना चाहती हैं ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’