दुनिया के सबसे छोटे कद के जोड़े ने आठ साल लंबे रिलेशनशिप के बाद सगाई कर ली है। ब्राजील के इस कपल की मुलाकात पहली बार सोशल मीडिया पर हुई थी। 30 वर्षीय पाउलो गेब्रियल डे सिल्वा बारोस और उनकी होने वाली पत्नी 27 साल की काट्युसिया होशिनो dwarfism नामक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से लंबाई नहीं बढ़ पाती। इन दोनों की लंबाई को मिला दिया जाए तो 5 फुट 8 इंच लंबाई होती है।
काट्युसिया होशिनो की लंबाई 35.2 इंच (करीब 2.9 फीट) और पाउलो गेब्रियल की लंबाई 34.8 इंच (करीब 2.9 फीट) है। अपने करीबी दोस्तों के बीच पाउलो ने ब्राजील के दक्षिण पूर्व में स्थित अपने गृहनगर इतुपेवा के एक रेस्तरां में होशिनो को शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद पाउलो के इस प्रस्ताव को होशिनो ने स्वीकार कर लिया। पाउलो ने बताया कि होशिनो को देखती ही उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था।
होशिनो ने कहा कि वह एक दिन शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। बच्चे हों चाहे न हो, लेकिन वह केवल खुश रहना चाहती हैं। इस कपल को उम्मीद है कि इस शादी से उन्हें विश्व के सबसे छोटे कद के कपल के रूप में मान्यता मिलेगी। फिलहाल यह खिताब ब्राजील के ही एक अन्य कपल के नाम है।

