अगर क्या आपने कभी किसी जानवर को बीयर पीते हुए देखा है? यकीनन इस सवाल के जवाब में आप ‘ना’ कहेंगे क्योंकि ऐसा आम तौर पर नहीं देखा गया है। लेकिन सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ऊंट बड़े आराम से बीयर का लुत्फ उठाता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का है। इस वीडियो को 22 जुलाई को इंस्टग्राम पर browncardigan नाम के पेज से शेयर किया गया था। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोई ऊंट बीयर कैसे पी सकता है। लेकिन इस वीडियो जो नजर आ रहा है वो अजीबो-गरीब है।
क्या है वीडियो में? एक शख्स अपने कैमरे से एक ऊंट को फिल्मा रहा होता है। तब ही ऊंट तेजी से उसकी तरफ बढ़ता है। ऊंट पहले कैमरे को देखता है और फिर कुछ देर बाद वीडियो बना रहा शख्स ऊंट को बीयर का स्वाद चखाता है। शुरू में बीयर का स्वाद थोड़ा चखने के बाद देखते ही देखते यह ऊंट पूरी कैन को खत्म कर देता है। बीयर पीने के बाद यह ऊंट बीयर के कैन को वहीं फेंक देता है। ऊंट के मुंह में बीयर के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह ऊंट काफी प्यासा था। प्यास की वजह से ही उसने बीयर पी ली। ऊंट के इस तरह बीयर पीने पर वीडियो बना रहा शख्स भी हैरान रह जाता है।
देखें वीडियो :