भीषण गर्मी और धूप से इंसान ही नहीं जानवर भी उतने ही त्रस्त हैं। देश ही नहीं दुनिया भर में उबलते तापमान से बुरा हाल है। रोम में तो तापमान 104 फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया। बुधवार को यहां स्थित एक चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी में कूल रखने के लिए बर्फ में जमाकर खाना दिया गया।

(Photo: AP/Andrew Medichini)

रोम के बायोपर्क जू में टाइगर से लेकर बंदरों तक हर जानवर ने बर्फ का जमकर मजा लूटा। हर साल भीषण गर्मी के दिनों में जानवरों को इस तरह बर्फ में खाना देना यहां की एक परंपरा है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि ऐसा करने से जानवरों को लू से बचने में मदद मिलती है।

Read Also: 13 पत्नियों को कर दिया प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

(Photo: AP/Andrew Medichini)

ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होनी की आशंका है। चिड़ियाघर में टाइगर को मांस के कुछ टुकड़े बर्फ में जमाकर दिए गए। वहीं लीमर और बंदर समेत दूसरे जानवरों को भी उनका खाना इसी तरह दिया गया था।

Read also: दिल्ली मेट्रो की एनाउंसमेंट के पीछे है इन दोनों की आवाज

देखें वीडियो-