मिस्र के अधिकारी इन दिनों एक वीडियो की पड़ताल में जुटे हुए हैं। ये वीडियो डेनमार्क के एक फोटोग्राफर ने साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स मिस्र के मशहूर खुफू के पिरामिड के ऊपर एक महिला के साथ सेक्स करते हुए दिख रहा है। इस फोटोग्राफर का नाम एंड्रियस हविड है। हविड ने इस वीडियो केा कई सोशल मीडिया साइट पर भी साझा किया है।

यू ट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ जानकारी देते हुए बताया गया है कि वह अपनी महिला मित्र के साथ नवंबर 2018 के अंत में उस जगह पर गया था। फोटोग्राफर ने खुफू के पिरामिड के ऊपर कथित तौर पर खींची गई दोनों की न्यूड तस्वीर भी अपनी वेबसाइट पर साझा की है। फोटोग्राफर ने लिखा,”नवंबर 2018 के अंत में, मेरी दोस्त और मैं खुफू के महान पिरामिड पर चढ़े थे। हमें वहां पर बड़ी संख्या में तैनात गार्डस के द्वारा पकड़े जाने का डर था। इसलिए हमने गीजा के पास फैले विशाल रेगिस्तान पर कई घंटे घूमने की फुटेज भी नहीं बनाई, जिसकी वजह से हम ऊपर तक चढ़ सके।

इस वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों रात में पिरामिड के ऊपर घूम रहे हैं। बाद में वह मिलते हैं और महिला अपना टॉप उतार देती है। पूरी क्लिप के दौरान महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा धूमिल कर दिया गया है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया के साथ ही मिस्र के लोगों को भी काफी नाराज किया है। यद्यपि मिस्र के अधिकारियों ने दावा किया है कि ये वीडियो फुटेज जाली है। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र के अधिकारियों ने इस घटना की जांच का जिम्मा देश के महाधिवक्ता को दिया है। मिस्र के महाधिवक्ता ही इस वायरल क्लिप की हकीकत की पड़ताल करेंगे।

मिस्र के पुरातत्व मंत्री खालेद अल-अनानी ने मिस्र के अखबार अल-अहरम से कहा कि वे इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर कैसे फोटोग्राफर और उसका दोस्त खुफू के पिरामिड पर चढ़ने में कामयाब हो पाए? अल अनानी ने समाचार पत्र से कहा,” अभियोजन पक्ष को मिस्र के निवासियों को बताना होगा कि कैसे दोनों पर्यटक खुफू के महान पिरामिड पर चढ़ने में कामयाब हो सके, चाहें वीडियो सच हो या फिर झूठ हो, हमारे अधिकारी सच को सामने लेकर आएंगे।”