अक्सर लोग अपनी कमर में पिस्टल को फंसा कर रखते हैं। लेकिन क्या हो जब अचानक इस पिस्टस से गोली चल जाए? उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इस हादसे में यह शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली इलाके में एक शख्स अपने एक दोस्त की शादी में आया हुआ था। दोस्त की बारात में यह शख्स अपने कमर में एक तमंचा लेकर पहुंचा था। शादी में इसने जमकर शराब पी और डांस भी किया।

नशे में धुत यह शख्स जब टॉयलेट करने के लिए गया तो उसके कमर में रखे तमंचे का ट्रिगर दब गया। गोली इस शख्स के प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। गोली लगते ही यह शख्स वही गिर गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक को बचाने के लिए चिकित्सकों को शख्स का प्राइवेट पार्ट आधा काटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इस शख्स के पास जो पिस्टल था वो लाइसेंसी था। इस मामले में थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इधर घायल शख्स का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने कहा कि गोली लगने से युवक के प्राइवेट पार्ट में जहर फैल गया था। युवक की जान बचाने की उसके प्राइवेट पार्ट को काटना पड़ा। घटना रात शनिवार (09 मार्च, 2019) की रात करीब 12 बजे की है। घटना के बाद बारात में अफऱातफरी भी मच गई थी। गांव वालों की मदद से 25 साल के इस युवक को सही समय पर अस्पताल पहुंचाय जा सका, जिससे उसकी जान बच गई। बता दें कि दिल्ली से यह बारात ग्रेटर नोएड वेस्ट के एक गांव में आई थी।