39 साल के रोस गार्डनर कभी XXXXL साइज के कपड़े पहनते थे। वह रोज 15 हजार कैलोरी खाना खा जाते थे, जिससे उनका वजन करीब 178 किलोग्राम हो गया था। मगर एक बार उन्हें ऐसी बेइज्जती का समान करना पड़ा कि उन्होंने वजन कम करने की ठान ली। जी तोड़ मेहनत करने के बाद अब वह अपना वजन आधा कर चुके हैं।
दरअसल फ्लोरिडा में रहने वाले रोस एक बार बहामस के लिए ट्रिप पर निकले थे। मगर यहां उनके भारी-भरकम शरीर की वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। एयरलाइंस वालों ने रोस को दो टिकट खरीदने पर मजबूर किया, उनका कहना था कि रोस दो लोगों के बराबर सीट का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद डॉक्टर ने भी उन्हें सलाह दी कि अगर उन्होंने जल्द ही अपना वजन कम नहीं किया तो उनकी जान भी जा सकती है।

शर्मिंदगी भरी इन दो घटनाओं ने रोस को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद इस शख्स ने फैसला किया कि वह पिज्जा, बर्गर और व्हिस्की से भरपूर इस दिनचर्या को पूरी तरह बदल देगा। इसके साथ ही रोस ने जिम में जमकर पसीना बहाया। रोस ने 10 महीनों के भीतर ही वजन को आधा कर लिया। इतना ही नहीं रोस ने सर्जरी के जरिए भी 2 किलो वजन कम किया और अब वह किसी बॉडीबिल्डर से कम नहीं है।
Read Also: वीडियो: रोमांस करते-करते गहरे पानी में गिरने लगी लड़की, ब्वॉयफ्रेंड ने भी झटक दिया पैर
कभी 178 किलो के वजन वाले रोज फिलहाल 88 किलोग्राम के हैं। रोस बताते हैं कि कई बार शीशे में देखकर उन्हें खुद पर यकीन ही नहीं होता। उन्होंने बताया कि अब उनकी ट्राउजर दोगुनी लगती है, जिसमें वह बिलकुल फिट नहीं आते।
Read Also: अनोखा है यूरोप का यह होटल, जिसका एक हिस्सा फ्रांस तो दूसरा स्विटजरलैंड में है