हर किसी के लिए यह बड़ा सवाल रहा है कि मरने के बाद क्या होता है? जो लोग आत्मा और मरनोपरांत जीवन में विश्वास रखते हैं उनके लिए यह तस्वीर चौंकाने वाली हो सकती है।

यह तस्वीर मंगलवार को अमेरिका के Kentucky में एक ट्रक ड्राइवर Saul Vazquez ने ली थी। कुछ लोगों की मानें तो इसमें एक मृत व्यक्ति की आत्मा दिखाई पड़ रही है, जो पुराने शरीर को छोड़कर जा रही है। Saul ने एक्सीडेंट के बाद ली गई यह फोटो फेसबुक पर डाल दी थी, जिसके बाद यह वायरल हो गई।

13612237_1073673669354523_542119671180310106_n

तस्वीर को हजारों लोगों ने शेयर किया। उनका मानना है इसमें आत्मा दिखाई पड़ रही है। saul ने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर मंगलवार शाम 6.30 बजे उस समय ली जब वो पास वाले हाईवे से गुजर रहे थे।

Read More: फ्रांस की महिलाएं सोशल मीडिया पर डाल रहीं अपने बॉडी हेयर्स की तस्वीरें, जानिए क्यों

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “तस्वीर को थोड़ जूम करके और ध्यान से देखिए, आपको ऊपर की तरफ एक परछाई दिखाई देगी। मैं दुआ करुंगा दुर्घटना का शिकार हुए दूसरे लोग ठीक होंगे।” बचाव कर्मियों ने बताया कि दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया मगर उसकी मौत हो चुकी थी।