आज के दौर में लोग खुद के युवा दिखने की कोशिश में क्या कुछ नहीं करते। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक खुद के युवा दिखने की चाहत में लाखों रुपए ब्यूटी प्रोडक्ट की खरीद पर उड़ा देते हैं। हालांकि शायद आपको सुनकर बहुत अजीब लगे कि कुछ मशहूर हस्तियां सुंदर दिखते रहने के लिए खुद के खून से बना मॉस्चुराइजर तक लगाती है। ऐसी कई हस्तियां हैं जो खुद के खून से बने मॉस्चुराइजर पर हजारों-लाखों रुपए खर्च करती हैं। ऐसी ही एक मशहूर हस्ती हैं फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम (44), जो सुंदर दिखते रहने के लिए ना सिर्फ लाखों रुपए ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्च करती हैं बल्कि खुद के खून से बना मॉस्चुराइजर लगाती हैं। उन्होंने खुद के खून से बने मॉस्चुराइजर पर बकायदा 1200 पाउंड (एक लाख रुपए से ज्यादा) तक खर्च डाले। विक्टोरिया बेकहम ने बताया कि वह अभी त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर बारबरा स्टरम के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही है। जानना चाहिए कि विक्टोरिया के शरीर से निकाला खून निकाला गया, जिसे अन्य ब्यूटी प्रॉडक्ट में मिलाकर मॉस्चुराइजर बनाया गया।

विक्टोरिया बेकहम के अलावा मशूहर मॉडल हैली बाल्डविन ने हाल के दिनों में इस बात का खुलास किया कि वह अपने खून से बना क्रीम फेस को चेहरे पर लगाती हैं। बाल्डविन के मुताबिक वह त्वचा विशेषज्ञ की सलाह पर ऐसा करती हैं। इसमें उनकी बांह से खून निकालने के बाद उसे एक मशीन में फिल्टर करने के बाद अन्य ब्यूटी प्रॉडक्ट में मिलाया जाता है। बाल्डविन ने खुद लुक मैगजीन को बताया कि वह त्वचा विशेषज्ञ से मिली स्पेशल लोशन का इस्तेमाल करती हैं, जिसे बनाने के लिए उनकी बांह से खून निकाला गया।

उन्होंने आगे बताया कि एक मशीन के जरिए रक्त कोशिकाओं को अलग करके क्रीम बनाई गई। वाल्डविन कहती हैं कि वह अपनी त्वचा का अच्छे से ध्यान रखती हैं और चेहरे पर कील-मुहासे को लेकर काफी संजीदा हैं। जानना चाहिए कि अमेरिकी मॉडल किम कार्दशियन भी सुंदर दिखते रहने के लिए इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर चुकी हैं। किम के मुताबिक उन्होंने अपने त्वचा विशेषज्ञ की सलाह पर एक विशेष क्रीम का इस्तेमाल किया जिसके लिए उनके शरीर से खून लिया गया।