Virendra Sehwag ने पाकिस्तानी विश्लेषक को किया troll, Ashish Nehra को बताया Javelin Thrower

साल 2015 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहने लगे। अपनी अक्रामक बल्लेबाजी की तरह ट्वीट्स से भी पूर्व ओपनर फैंस का काफी मनोरंजन करते हैं। अब उन्होंने आशीष नेहरा के बहाने पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषक जैद हामिद (Zaid Hamid) को ट्रोल किया है। जैद अक्सर भारत के खिलाफ आग उगलते हैं।सहवाग ने

गुरुवार को जैद हामिद की एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने इस ट्वीट में बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) में स्वर्ण जीतने वाले पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम की प्रशंसा की थी। अपने ट्वीट में हामिद ने भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की जगह आशीष नेहरा को जैवलिन थ्रोअर बता दिया।

और पढ़ें