Happy Birthday Virat Kohli: महान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। 1988 में जन्में विराट आज 36 साल के हो गए हैं। 15 साल से ज्यादा के शानदार करियर के साथ, विराट कोहली ने अब तक के सबसे महान क्रिकेटर्स में एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। विराट कोहली के जन्मदिन पर युवराज सिंह, आकाश चोपड़ा, प्रज्ञान ओझा समेत कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।