Chhath Puja 2023: उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ का महापर्व संपन्न हुआ। इस पर्व को बिहार, यूपी के साथ देशभर में मनाया गया। दिल्ली समेत देशभर में घाटों पर व्रतियों की भीड़ देखी गई। नवरात्रि की तरह छठ भी साल में 2 बार होती है. पंचांग के अनुसार, पहला छठ चैत्र मास में और दूसरा छठ कार्तिक मास में मनाया जाता है। इस साल कार्तिक छठ पर्व 17-20 नवंबर के मध्य मनाया गया। छठ पर्व छठी मैया और भगवान भास्कर की पूजा-उपासना का पर्व होता है। पौराणिक मान्याओं के अनुसार, सूर्य पुत्र कर्ण द्वारा ही छठ पर्व की शुरुआत मानी जाती है। इसके साथ ही छठ पर्व को लेकर कई कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं।