Adani Hindenburg Controversy: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को आरोप लगाया कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में शामिल विदेशी संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से माधबी पुरी बुच चर्चा में आ गई हैं। माधबी पुरी बुच सेबी की पहली महिला चेयरपर्सन हैं। वह 1, मार्च 2022 से वे ये पद संभाल रही हैं।
