शोभा डे ने उड़ाया मुबंई पुलिस का मजाक; पुलिस ने जवाब देकर करवाई बोलती बंद

मशहूर लेखक शोभा डे अपने एक ट्वीट के चलते फिर से चर्चा में हैं। उस ट्वीट में शोभा डे ने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए एक फोटो ट्वीट की थी। लेकिन शोभा का वह मजाक उनपर ही उल्टा पड़ गया। दरअसल, शोभा ने पुलिस की वर्दा में बैठे किसी शख्स की तस्वीर पोस्ट की थी। वह शख्स काफी मोटा था। तस्वीर के जरिए मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए

शोभा डे ने लिखा, ‘मुंबई में आज भारी पुलिस बंदोबस्त है!’ शोभा डे का यह ट्वीट 200 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया वहीं 500 से ज्यादा लोगों ने उसे पंसद किया। अपना मजाक उड़ते देख मुंबई पुलिस भी चुप नहीं बैठी। फिर मुंबई पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट हुआ। उस ट्वीट में लिखा था, ‘मिस डे हम लोगों को भी मजाक पसंद है लेकिन इस बार यह बिल्कुल ठीक नहीं है। यूनिफॉर्म या फिर यह पुलिसवाला हमारा नहीं है। हम लोग आप जैसे जिम्मेदार नागरिक से इससे बेहतर उम्मीद रखते हैं।’ मोटे पुलिसवाले का यह फोटो काफी वक्त से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसको जमकर शेयर किया जा रहा था। उसमें इसको यूपी का पुलिसवाला बताया गया था। हालांकि, यह पुलिसवाला कहां का है यह फिलहाल साफ नहीं है।

और पढ़ें