दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को यूपी में घुसने से पुलिस ने रोकने की कोशिश की। चंद्रशेखर मेरठ जा रहे थे, लेकिन बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर खड़ी हो गई। हालात तब और बिगड़ गए, जब चंद्रशेखर आज़ाद ने पुलिस की रोक के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश की। समर्थकों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास