UP Board Result: बिटिया बनीं टॉपर तो खुशी से झूमें पिता, खोल दिए सफलता के सारे राज

UP Board Result 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। 10वीं के परिणाम में लखनऊ मंडल के सीतापुर के सितारों की चमक पूरे प्रदेश में बिखरी है। यहां की प्राची निगम ने 591 अंकों के साथ प्रदेश टॉप किया है। तीसरे स्थान पर नव्या सिंह व स्वाती सिंह रहीं।