Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

Surat Water Tank Collapse: Tadkeshwar की 11 लाख लीटर टंकी उद्घाटन से पहले धराशायी

इस हादसे में कुछ मजदूर घायल भी हुए।यह टंकी गायपगला पानी आपूर्ति योजना के तहत बनाई गई थी, जो कई गांवों को पानी पहुंचाने के लिए थी। लेकिन इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद टंकी पहले ही टेस्ट में फेल हो गई…

Surat Water Tank Collapse: मांडवी तालुका के अरेठ इलाके में तड़केश्वर गांव में एक नई पानी की टंकी बनाई गई थी। इसकी क्षमता थी 11 लाख लीटर पानी की। टंकी का काम लगभग पूरा हो चुका था और जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था। लागत बताई जा रही है करीब 21 करोड़ रुपये की।लेकिन उद्घाटन से पहले ही जब टेस्टिंग के लिए पानी भरा गया – लगभग 9 लाख

लीटर पानी डाला गया – तो अचानक पूरी टंकी ढह गई! जैसे पत्तों का महल हो। पानी चारों तरफ बह निकला, आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई।

और पढ़ें