New Parliament Inauguration: नई संसद के उद्घाटन से पहले एक साथ कई विवाद उठ खड़े हुए हैं। नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से ना करवाने के फैसले पर जहां विपक्ष पीएम मोदी (PM Modi) की आलोचना कर रहा है। वहीं अब नई संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हाथों स्थापित होने वाला भारत का राजदंड सेंगोल (Sengol) भी विवादों में आ गया है। कांग्रेस (Congress) ने जहां सेंगोल की अवधारणा को व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी (Whats App University) की देन बताया है तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इसे परिवादीवादी पार्टी के भारतीय परंपरा से दूर जाने का नतीजा करार दिया है। इस बीच इतिहासकारों ने सेंगोल की ऐतिहासिक मान्यता को स्वीकार किया है। चोल साम्राज्य (Chola Dynasty) में समयाचार्य, राजा को ये सेंगोल सौंपते थे। ये ट्रांसफ़र ऑफ़ पावर (Transfer of Power in Chola Kingdom) का प्रतीक था। सेंगोल तमिल राजाओं (Tamil Kings) के पास रहता था।