MP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ मंत्रालय में पहली बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) की तैयारियों के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा (Bharat Sankalp Yatra) के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट जाएं। लोकसभा सीटवार मंत्रियों को प्रभार दिया जाएगा।