केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का बयान, ‘हम संविधान बदलने आए हैं’

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं, उनकी अपनी खुद की कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई है।