Co-presented by
KIA Seltos
Associate Sponsor
SBI

US Iran Conflict: इज़रायल पर मंडराया ईरानी मिसाइलों का साया, नेत्तन्याहू का विमान तेल अवीव से गायब!

ईरान ने अमेरिका के कतर में अल-उदेद एयर बेस पर हमले की धमकी दी है.

ईरान में विरोध-प्रदर्शन के बीच ईरान के ऊपर अमेरिका के हमले का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिकी युद्धपोत अब्राह्म लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट की तरफ बढ़ चुका है. ईरान पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है. वहीं, ईरान ने अमेरिका के कतर में अल-उदेद एयर बेस पर हमले की धमकी दी है. ईरान ने साफ कह दिया है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वो क्षेत्र में अमेरिकी

ठिकानों और इज़रायल के ऊपर हमला करेगा. इसी बीच, खबर आई है कि ईरान के पलटवार के खतरे के बीच, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्तन्याहू का विमान जियॉन विंग विमान रहस्यमयी तरीके से इज़रायल के एय़र स्पेस से जा चुका है. कुछ जानकार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान के हमले के डर से नेत्तन्याहू इज़रायल छोड़कर किसी सीक्रेट जगह पर चले गए हैं.

और पढ़ें