राहुल गांधी के बाद अब विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक; पासवर्ड, फोन नंबर की दी जानकारी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद अब भारत के फरार कारोबारी विजय माल्या का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। माल्या का ट्विटर अकाउंट लीजियन नाम के ग्रुप ने हैक किया जिसने राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट है किया था। हैकर्स ने माल्या के ट्विटर अकाउंट से कुछ आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए। साथ ही हैकर्स ने कुछ लिंक देकर

कहा कि उस लिंक से माल्या की निजी संपत्ति, कारोबार, पासपोर्ट आदि की जानकारी ली जा सकती है। हैकर्स ने माल्या के ट्विटर अकाउंट से दो विदेशी पते और दो फोन नंबर देकर दावा किया कि वो माल्या के हैं। हैकर ने ट्वीट किया कि “लीजियन तुम्हें खोज लेगा, तुम्हें बेनकाब करेगा। क्या सचमुच हमसे पंगा लेना चाहते हो?” उन्होंने लिखा कि हम जालसाज और अपराधी के बारे में आपको कुछ हफ्तों में और जानकारी देंगे। साथ ही हैकर्स ने माल्या के कई ईमेल अकाउंट और उनके पासवर्ड सार्वजनिक किए हैं। खुद विजय माल्या ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि लीजियन नाम के ग्रुप ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया है और मेरे नाम से ट्विट कर रहा है। माल्या ने ये भी ट्वीट किया कि लीजियन ग्रुप उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। क्या मज़ाक है। हालांकि अब विजय माल्या के ट्विटर अकाउंट को रिकवर कर लिया गया है।

और पढ़ें