Vantara Elephant Mahadevi Controversy:महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 03 अगस्त 2025 को एक मौन प्रोटेस्ट हुआ इस प्रोटेस्ट में करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस प्रोटेस्ट की चर्चा इन दिनों पूरे देशभर में हो रही है। अपने आप में ये प्रोटेस्ट काफी अनोखा माना जा रहा है। क्योंकि ये जो प्रोटेस्ट हो रहा है उसकी वजह है ‘हथिनी महादेवी’और ये प्रोटेस्ट जिसके खिलाफ हो रहा है। वो है मशहूर वंतारा वाइल्डलाइफ जिसे अंबानी परिवार चलाता है। हथिनी महादेवी को उसके सेहत का हवाला देते हुए वंतारा ले जाया गया है। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि, हथिनी का स्वास्थ्य ठीक है। इसका प्रमाण पत्र भी दिया गया है। लेकिन वंतारा इस बात को मानने को तैयार नहीं है,तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला और क्या अब इस प्रोटेस्ट के बाद नंदनी मंठ वापस आएगी महादेवी उर्फ माधुरी।
