Uttarakhand Avalanche : Chamoli में अब भी 22 मजदूर फंसे, क्या बोले रेस्क्यू में जुटे ITBP अधिकारी ?

Uttarakhand Badrinath Avalanche: उत्तराखंड में ंबद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए हिमस्खलन में अभी भी 22 मजदूर दबे हुए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी (sandeep tiwari) ने मीडिया को जानकारी दी है कि 57 मजदूरों में से 35 को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) ने DG, ITBP और DG, NDRF से बात की है। सरकार ने इस हादसे

के बाद हर सहायता का आश्वासन दिया है। एयरफोर्स की मदद भी ली जा रही है। इंडियन आर्मी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन सुबह करीब सवा सात बजे आया, जिसमें माणा और बद्रीनाथ (badrinath) के बीच एक मजदूरों का कैंप प्रभावित हुआ। इस भूस्खलन की वजह से आठ कंटेनर्स और एक शेड में 57 मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन आर्मी की टीमें तुरंत घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए पहुंच गईं।

और पढ़ें