अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016: नासा के इस एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से डाला वोट

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर पूरे विश्व में चर्चा है। इन चुनावों के लिए इस धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है। नासा ने कहा कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उनके एक मात्र अंतरिक्षयात्री शेन किम्ब्रो ने अंतरिक्षयान से ही अपना वोट दर्ज करवाया। नासा ने अपने एक बयान में कहा कि धरती के ऊपर, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने की परंपरा लंबे समय से चली

आ रही है। और शेन किम्ब्रो इसमें शामिल होने वाले हालिया अंतरिक्षयात्री हैं। आपको बता दें कि शेन रूसी सोयूज रॉकेट में सवार होकर 19 अक्टूबर को दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों के साथ ISS के लिए रवाना हुए थे और वह अंतरिक्ष में मौजूद इस शोध केंद्र में चार महीने के अभियान पर गए हैं। गौरतलब है कि साल 1997 से ही अमेरिकी अंतरिक्षयात्री टेक्सास कानून के अंतर्गत अंतरिक्ष से मतदान करते आए हैं। अंतरिक्ष से वोट डालने वाले पहले अमेरिकी का नाम डेविड वोल्फ था और उन्होंने रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर से अपना वोट दर्ज करवाया था।

और पढ़ें