भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाएगा हर साल की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होगा, जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। इस बार एक खास पहल के तहत दिल्ली मेट्रो परेड देखने आने वालों को उनके आमंत्रण पत्र के साथ फ्री मेट्रो टिकट की सुविधा दे रही है।