Tirupati Stampede: तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (venkateswara swamy mandir) में वैकुंठ एकादशी एक पवित्र त्योहार है जो जनवरी के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है। भगवान विष्णु के रूप में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन इस दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। 8 जनवरी को रामनायडू हाई स्कूल, भैरागिपत्तेड़ा के पास स्थित पद्मावती पार्क में भगदड़ हुई। पार्क में 2,000 लोगों की क्षमता थी, लेकिन 2,500 से अधिक लोग अंदर थे। पार्क के गेट पर एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने गेट थोड़ा खोला। पीछे खड़े लोग इसे टोकन वितरण शुरू होने का संकेत समझ कर आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ (Tirupati Temple Stampede) मच गई।
#TirupatiTemple #TirupatiTempleStampede #TirupatiStampede #AndhraPradesh