Seema Haider News : चंद्रयान-3 (Chandrayaan – 3) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider ) भी काफी उत्साहित थी। उसने बुधवार को सफल लैंडिंग की कामना करते हुए व्रत भी रखा था और सफलता मिलने के बाद ही कुछ खाया। अब जब इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है, तो सीमा हैदर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। सीमा ने कहा है कि वह 23 अगस्त को हर साल व्रत रखेगी।