Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 27 लड़कियां लापता हैं। ग्वाडालूप नदी के पास लड़कियों का समर कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि महज 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (8 मीटर) बढ़ गया, जिससे घर और गाड़ियां बह गईं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी बाढ़ का खतरा बरकरार है। हेलिकॉप्टर, नाव और ड्रोन्स से लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। कई और लोगों के लापता होने की आशंका है।