Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन (shibu soren nidhan) हो गया है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनको मॉनिटर कर रही थी। लेकिन सोमवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पिछड़ों के इतने बड़े नेता के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है, झारखंड के लिए भी इसे एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।