अन्नाद्रमुक की महासचिव वीके शशिकला के तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में तत्काल शपथ लेने की संभावनाएं कम हो गई हैं। दरअसल राज्यपाल सी विद्यासागर राव नई दिल्ली से चेन्नई के बजाय मुंबई रवाना हुए। वह सोमवार रात मुंबई पहुंचे। इन खबरों के बीच राव शशिकला को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। महाराष्ट्र राजभवन के सूत्रों के मुताबिक वह सोमवार रात मुंबई पहुंचे।
हालांकि राज्यपाल की सटीक योजना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह शशिकला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में अगले हफ्ते फैसला सुनाएगा। अगर शशिकला पर ये दोष साबित हो जाता है तो उन्हें शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। आपको बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव ने सोमवार को मुख्मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जिससे वी.के. शशिकला के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं सूत्रों के मुताबिक, शशिकला के शपथ ग्रहण समारोह की आयोजन 9 फरवरी को हो सकता है।
… और पढ़ें