Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, सीजफायर के लिए माने पुतिन क्या हैं शर्तें ?

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मास्को के साथ 30-दिन के संभावित संघर्ष विराम पर हुई “बहुत अच्छी बातचीत” की सराहना की, लेकिन स्वीकार किया कि अभी “लंबा रास्ता तय करना बाकी है।”

क्या रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है? इसका संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिका की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘बहुत अच्छी’ बातचीत हुई है और इससे दोनों देशों के बीच युद्ध के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध अब समाप्त हो सकता है। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने पुतिन से आग्रह किया है कि वह यूक्रेन के उन सैनिकों की जान बख्श दे, जो रूसी सैनिकों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि वरना यह एक ऐसा भयानक नरसंहार होगा जैसा दूसरे विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया के पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी न कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने।
और पढ़ें