रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर अमेरिका ने रूस के दो बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनमें वीईबी और रूसी सैन्य बैंक शामिल हैं। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस की पांच बैंकों पर प्रतिबंध का एलान कर दिया। इनमें रोसिया बैंक, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रोमस्याज बैंक और द ब्लैक सी बैंक शामिल हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा कि जापान यूक्रेन में उसकी हरकतों को देखते हुए रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिसमें जापान में रूसी बांड जारी करने पर रोक भी लगाना शामिल है और कुछ रूसी व्यक्तियों की संपत्ति को भी फ्रीज किया जा रहा है। इसके अलावा यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों ने रूसी अधिकारियों की यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर उन पर शुरुआती पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है. फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-य्वेस लि द्रिनांस ने यह जानकारी दी…
