चेतेश्वर पुजारा का जबरदस्त धमाका, सभी भारतीय क्रिकेटर रह गए पीछे

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में अब तक फ्लॉप रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। फॉर्म में लौटे सौराष्ट्र के कप्तान पुजारा झारखंड के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में 204 रनों की पारी खेलते ही सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस दोहरे शतक के साथ पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने दोहरे

शतक की संख्या को 12 तक पहुंचा दिया है जो कि नया रिकॉर्ड है। अब तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 दोहरा शतक नहीं लगाया था। इससे पहले सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड विजय मर्चेंट के नाम था। उन्होंने अपने करियर में 11 दोहरा शतक लगाया था। 70 साल के बाद पुजारा ने इस नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

और पढ़ें