Punjab Flood: पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में है। इस बाढ़ में करीब 46 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। सरकार ने 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। ऐसा भी नहीं कि पंजाब में इस तरह की बाढ़ पहली बार आई है। पंजाब में लगभग हर साल बाढ़ की स्थिति बनती है, लेकिन करीब दशकों बाद इतनी तबाही मची है। लोगों के जान-माल का नुकसान फसलें और इंफ्रास्ट्रक्चर सबकुछ प्रभावित हुआ है। तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में पंजाब में बाढ़ से अब तक कितना नुकसान हुआ है और साथ ही इससे पहले इतनी भयानक बाढ़ कब आई थी।