भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति Draupadi Murmu आज लेंगी शपथ, Ind vs WI भारत ने अपने नाम की सीरीज

भारत (India) गणराज्य की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president Draupadi Murmu) सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के साथ, मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन गई हैं।शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल (central hall) में होगा। राष्ट्रपति भवन सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के

अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10.03 बजे संसद भवन पहुंचेंगे। जहां उनका राज्य सभा के सभापति, लोकसभा अध्यक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वागत किया जाएगा।सुबह 10.14 बजे, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा द्रौपदी मुर्मू को पद की शपथ दिलाएंगे।

और पढ़ें