Parliament Security Breach: नई दिल्ली में बुधवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाली नीलम हरियाणा से है। वह मूल रूप से जींद जिले के घसो खुर्द गांव की रहने वाली है और पिछले छह महीने से हिसार के एक पेइंग गेस्ट (PG) में रहकर हरियाणा सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। घसो खुर्द गांव और हिसार में उसकी PG के आसपास रहने वाले लोग जानते हैं कि नीलम की राजनीति में गहरी रुचि है, लेकिन उसके संसद के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करने की बात सुनकर वह भी हैरान हैं। बुधवार सुबह की घटना के बाद हरियाणा सरकार की तमाम एजेंसियां नीलम से जुड़ी जानकारियां जुटाने में जुट गई हैं। देखिये क्या कह रहे ये किसान
Parliament Security Breach: बुधवार को संसद (parliament) की सुरक्षा में बड़ी चूक (parliament breach) का मामला सामने आया है। जब सदन (sansad) की कार्यवाही चल रही थी, तभी दो आरोपी दर्शक दीर्घा से चैंबर में कूद गए। इन दोनों आरोपियों के नाम सागर शर्मा (sagar sharma) और मनोरंजन (manoranjan) हैं। इन आरोपियों को सुरक्षाबलों (lok sabha security breach) के सुपुर्द करने से पहले सांसदों (sansad) ने जमकर उनकी धुनाई की। लोकसभा (lok sabha) के अंदर क्या कुछ हुआ देखिए Live Video-