समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के मुद्दे पर सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। सभी कयासों के बीच मुलायम सिंह यादव ने ये साफ कर दिया है कि वे यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं शिवपाल यादव
और अमर सिंह की नाराजगी की खबरों पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कोई नाराज नहीं है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव नाराज दिख रहे थे। उन्होंने बीते दिनों दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन भरने को कहा था। साथ ही सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा था कि सपा यूपी में अकेले अपने दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है। ऐसे में पार्टी को किसी के साथ गठबंधन करने की कोई जरुरत नहीं थी।
… और पढ़ें